उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सदर नगर पालिका परिषद के सामने चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शा चालक व सवार महिला घायल हो गई। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के हरीरामपुर गांव निवासी जगदीश के 25 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार ने एक दिन पूर्व नया ई-रिक्शा खरीदा और रिक्शा लेकर सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गांव अपनी ससुराल पहुंचा।

वहां से आज सवारी की तलाश में निकला तभी कोतवाली क्षेत्र के सदर नगर पालिका के सामने चार पहिया वाहन ने उसके ई-रिक्शे को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शा चालक विनोद कुमार व रिक्शे पर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी सुरेश चंद्र की 50 वर्षीय पत्नी माया देवी दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!