उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के कोतवाली के समीप अचानक सामने आए कुत्ते से टकराकर बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक हनुमान मंदिर के समीप मोहल्ला निवासी उमेश सोनी का 32 वर्षीय पुत्र निलेश सोनी बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी कोतवाली के समीप अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया और बाइक कुत्ते से टकराकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक निलेश सोनी गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलट शिवम ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

