उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में शुक्रवार को बृद्ध का शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो घटना से अपने आला अधिकारियो को अवगत करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अमुसर थाना क्षेत्र के अंगदपुर निवासी लगभग 65 से 70 वर्षीय वृद्ध नक्की लाल का शव मिलने से गाँव मे हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को मामले की गहराई से जांच कर हर पहलू को खंगालने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक विधिक कार्यवाई समयबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारी जाफरगंज व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share