उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा NCRP-CFCFRMS पोर्टल पर पंजीकृत साइबर शिकायतों, होल्ड धनराशि की वापसी तथा MRM/GRM प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जनपद के साइबर सेल प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में साइबर शिकायतों के त्वरित निस्तारण, पीड़ितों की धनराशि शीघ्र वापस कराने तथा शासन द्वारा निर्धारित SOP के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने एवं कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाई करने के निर्देश दिए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share