उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मसवानी मोहल्ला निवासी सैलून कर्मी मोईद सलमानी की मदद की। लोगो से मिली जानकारी के अनुसार, मोईद सलमानी फुटपाथ पर सैलून का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यह घर में अकेले कमाने वाले हैं, पर बीमारी के कारण आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। पैसे के अभाव में वो दुकान का सामान तक नहीं खरीद पा रहे थे। इस जानकारी पर आज इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव खुद मोईद की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने कैंची, कंघे, रेजर, शेविंग ब्रश, बाल झाड़ने to का ब्रश, शेविंग क्रीम, फिटकरी, आफ्टर शेव लोशन, मसाज क्रीम, फव्वारा, तौलिया, बाल काटने वाले कपड़े समेत पूरा सैलून सामान उन्हें उपलब्ध कराया। सामान पाकर भावुक हुए मोईद सलमानी ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव और रेडक्रॉस टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस मदद से अब वो फिर से अपना काम शुरू कर सकेंगे। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर है। समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर ऐसे लोगों का सहयोग करना चाहिए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!