उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के समीप बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को घर जाने की सलाह देते हुए दूसरे को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गंगाई पार गांव निवासी स्व. शौकीन अहमद का 25 वर्षीय पुत्र शेफाली अहमद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के समीप पहुंची तभी सामने से बाइक से आये दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक सवार को घर जाने की सलाह देते हुए दूसरे बाइक सवार शेफाली को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!