उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के अस्ता गांव में निर्माण धीन मकान में शटरिंग लगाते समय कारीगर छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के विलंदपुर गांव निवासी सुरेंद्र का 36 वर्षीय पुत्र अंशु जो शटरिंग कारीगर है। वह आज सुबह थाना क्षेत्र के अस्ता गांव में निर्माण धीन मकान में शटरिंग लगा रहा था। तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी साथियों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्री कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share