G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव में घर के बाहर तालाब किनारे लगे आम के घर पर युवक ने संदिग्ध अवस्था मे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव निवासी स्वर्गीय बाबूलाल के 25 वर्षीय पुत्र रंजीत ने संदिग्ध अवस्था में घर के बाहर तालाब किनारे लगे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को भी तो घर में कोहरा मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share