उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के जमैनी मजरे शहबसी गांव में परिवारिक कलह के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो वही रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जमैनी मजरे शहबसी गांव निवासी दुर्गा प्रसाद मिश्रा के 40 वर्षीय पुत्र रमेश मिश्रा ने परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत करने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!