उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की पुलिस लाइन में स्वस्थ तन, सजग मन के संदेश के साथ एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने स्वयं योगाभ्यास किया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को योग के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की ड्यूटी तनाव भरी होती है। रोजाना 15-20 मिनट योग करने से शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक एकाग्रता भी बढ़ती है। इससे ड्यूटी के दौरान सतर्कता और निर्णय क्षमता बेहतर होती है।
योगाचार्य के निर्देशन में प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन और शवासन समेत कई आसन कराए गए। सभी पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और रोजाना योग को जीवनशैली में शामिल करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में एसपी ने शिविर को सफल बनाने के लिए योगाचार्य को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान रिजर्व पुलिस लाइन के अधिकारी व जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

