उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बिजली का फाल्ट ठीक करते समय उपकरण की कमी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। रविवार दोपहर बिंदकी क्षेत्र में बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे संविदा लाइनमैन की सेफ्टी बेल्ट टूटने से वह जमीन पर गिर गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार विद्युत उपकेंद्र बिंदकी में तैनात संविदा कर्मी दीपू पुत्र धर्मपाल सिंह, निवासी बरेठर बिक्रमपुर, गंगौली सिकटठनपुर में खराब लाइन दुरुस्त करने गया था। दोपहर करीब 2 बजे वह पोल पर चढ़कर मरम्मत करते समय अचानक उनकी सेफ्टी बेल्ट टूट गई और वह पोल से सीधे नीचे आ गिरा। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना साथियो द्वारा विभाग को दी गई सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दीपू को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही अवर अभियंता जे.ई. भी घायल के साथ कानपुर रवाना हो गए। गंगौली सिकटठनपुर क्षेत्र में लाइन टूटने और मरम्मत रुकने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। जे.ई. ने लोगों से धैर्य रखने की अपील की और कहा कि विभाग वैकल्पिक व्यवस्था कर शाम तक सप्लाई बहाल करने की कोशिश कर रहा है। इस हादसे ने फिर से बिजली कर्मियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीषण गर्मी और ऊंचाई पर काम करने वाले लाइनमैनों के पास घटिया या पुरानी सेफ्टी किट होने से हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने दीपू के जल्दी ठीक होने की कामना की और विभाग से कर्मियों के लिए बेहतर सुरक्षा उपकरण देने की मांग की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!