उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की पुलिस लाइन में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मानवता की मिसाल पेश की गई। पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में आज भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने फीता काटकर किया। शिविर में एसपी ने रक्तदान को मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि “रक्तदान ऐसा महादान है जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई। रक्तदान करने वाले दाताओं को एसपी ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।इस मौके पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि फतेहपुर पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।शिविर के दौरान मौजूद सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने “रक्तदान – जीवनदान” के संदेश के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!