उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र नेशनल हाइवे 2 पर डंपर खड़ा कर चालक व परिचालक गांव जाने के लिए हाईवे किनारे डंपर के बगल में खड़े थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटा तो ट्रक अनियंत्रित होकर परिचालक को कुचलते हुए निकल गया। जिससे परिचालक की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जामकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टेक्सारी बुजुर्ग निवासी इंद्रपाल का 40 वर्षीय पुत्र रक्षपाल गांव के ही डंपर चालक पप्पू पुत्र गुलाब के साथ परिचालक का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की सुबह चालक पप्पू के साथ डंपर में गिट्टी लोड करने के लिए गया हुआ था। शनिवार की शाम लगभग 6:00 बजे ट्रक में गिट्टी लोड करके गांव के सामने ट्रक खड़ा कर घर जाने के लिए हाईवे किनारे खड़े थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित होकर परिचालक रक्षपाल को कुचलते हुए निकल गया। ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। मौत की खबर सुनते ही पत्नी सुनीता देवी उम्र 35 वर्ष बेटी नीलम, पुष्पा, शिवरानी बेटा मोहन, सोहन का रो रो कर हाल बेहाल रहा। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कानूनी कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

