उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा PGT को नकल विहीन और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को मुस्लिम इंटर कॉलेज और राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सघन चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और परीक्षा कक्षों की निगरानी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और केंद्र व्यवस्थापकों को साफ निर्देश दिए गए कि परीक्षा में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है और संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना ही प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को बिना किसी दबाव के परीक्षा देने का माहौल मिले।जनपद प्रशासन और पुलिस विभाग ने दोहराया कि PGT परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित वातावरण में कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
