उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बकेवर थाना पुलिस टीम ने आज 25 आर्म्स एक्ट, थाना औंग जनपद फतेहपुर से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अभियुक्त इन्द्रपाल पुत्र रामस्वरूप कंजड, निवासी बिजौली, थाना बकेवर, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 52 वर्ष।है गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई को थाना बकेवर के उपनिरीक्षक ब्रह्मदेव सिंह के नेतृत्व में और कांस्टेबल दीपेन्द्र के सहयोग से अंजाम दिया गया।एसपी के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इस तरह की कार्यवाई लगातार जारी रहेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!