G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले चांदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरखेड़ा गांव से चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ साधु का रूप धरकर वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गैंग के चार सदस्यों को ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस चारों संदिग्धों को हिरासत में लेकर चौकी ले गई है, जहाँ उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। साधु का चोला, पीछे चोरी का ‘खेला, मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए चारों आरोपी मूल रूप से गंगपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह शातिर अपराधी इलाके में अपनी पहचान छुपाने के लिए साधु-संतों का भेष बनाकर घूमते थे। ताकि किसी को इन पर शक न हो। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीड़ित के घर से 50,000 नगद और सोने की एक कीमती माला चोरी होने की बात सामने आई है। पहले भी आ चुके हैं पकड़ में
ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि कुछ दिनों पहले भी इस गैंग की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए इन्हें पकड़ा गया था, लेकिन इसके बावजूद इनके हौसले इतने बुलंद थे कि इन्होंने दोबारा इसी तरह की वारदात को अंजाम दे डाला। अब प्रशासन की कार्यवाई पर टिकी नजरें, मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं आम हैं। चांदपुर थाना पुलिस और स्थानीय चौकी की टीम चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन महज़ पूछताछ करके खानापूर्ति करता है या इन शातिर चोरों का चालान कर इन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share