उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “समेकित जन-कल्याण एव जन-जागरूकता अभियान” के तहत बुधवार को विकास खंड तेलियानी परिसर में भव्य जन कल्याण शिविर व विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया।प्रभारी मंत्री, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उ0प्र0 सरकार राजमंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत पाल सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उनके साथ विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक भी मौजूद रहे। बच्चों को खिलाई खीर, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई शिविर में मौजूद नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। प्रभारी मंत्री ने खुद बच्चों को खीर खिलाई। वहीं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी कर उन्हें पोषाहार की पोटली भेंट की गई। स्टॉलों का निरीक्षण, लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंक, पशुपालन, विद्युत, सिंचाई, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में जन कल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने कहा कि बीते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” अब धरातल पर दिख रहा है।5 जून से 21 जून 2026 तक चलने वाले अभियान के तहत अतिथियों ने ब्लॉक परिसर में पौधरोपण भी किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की पहल “एक पेड़ मां के नाम” के तहत लगाए गए पौधे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

