G-FG6935EM07

फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड मसवानी मोहल्ले में जयप्रकाश श्रीवास्तव ने अपनी माता स्वर्गीय शांति देवी की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान राहगीरों, मरीजों के तीमारदारों एवं आमजन को शीतल शरबत वितरित कर उनकी स्मृति को नमन किया गया। जयप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपनी माता की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष सेवा कार्यों का आयोजन करते हैं और इसी क्रम में इस वर्ष भी शरबत वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद करना ही उनकी माता को सच्ची श्रद्धांजलि है। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में आदित्य श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, वंशिका, अदिति, आक्रेसी, केडी बिशोक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय शांति देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को याद किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share