G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा रोड डोलेपुर गांव के समीप चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार दो महिलाओं सहित चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।

जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा गांव निवासी स्वर्गीय राम आशरे का 40 वर्षीय पुत्र नीरज अपनी 35 वर्षीय पत्नी रूबी और महेंद्र की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी को बाइक पर सावर कर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा ओम घाट गंगा नहाने गया था। वहां से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के डोलेपुर गांव के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई और सवार तीनों लोग घायल हो गए।

फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी रोहित कुमार व पायलेट ने घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सभी घायलों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share