उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड चौफेरवा गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। और रिक्शा चालक व सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बकन्धा गांव निवासी राजाराम का 36 वर्षीय पुत्र सर्वेश जो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति आज भी वह सवारी लेकर निकला था। जब उसका रिक्शा सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड चौफेरवा गांव के समीप पहुंचा। तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक उसके रिक्शे को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रिक्शा चालक सर्वेश व रिक्शे पर सवार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ऊंचा बेरा गांव निवासी सुरेश मौर्य का 20 वर्षीय पुत्र अजय मौर्या दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों को हुई तो अजय मौर्य के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और बाइक पर सावर कर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दी गई तो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के ईएमटी रोहित कुमार व पायलट आशीष ने सर्वेश को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सर्विस की हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!