G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के गढा गांव मे दम्पत्ति का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने पत्नी की बात से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गढ़ा गाँव निवासी अंगद कुमार के 21 वर्षीय पुत्र बलराज का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर बिवाद हो गया। पत्नी की बात से क्षुब्ध होकर पति बलराज ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसके परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए दूसरी सरकारी एम्बुलेंस्र से उसको अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share