उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में योग सप्ताह का शुभारंभ गांधी पार्क में धूमधाम से हुआ। योग सप्ताह 15 जून से 21 जून तक मनाया जाएगा।जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर, दीप प्रज्वलित कर और महर्षि पतंजलि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सामूहिक योगाभ्यास सत्र हुआ जिसमें “योगः कर्मसु कौशलम्” योग केवल अभ्यास नहीं, जीवन जीने की कला है के संकल्प के साथ सभी अधिकारीगण शामिल हुए। इस अवसर पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि भारत सहित पूरे विश्व में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा “एक स्वस्थ शरीर, एक शांत मन”- यही योग का सबसे बड़ा उपहार है।योगाभ्यास सत्र में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, एडीएम वित्त/राजस्व विनय पांडे, पीडी डीआरडीए सहित समस्त जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने अपील की है कि योग सप्ताह के दौरान अधिक से अधिक नागरिक योग से जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!