उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा चौराहे के समीप अपनी पति के साथ बाइक पर सवार महिला चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के मौहारी गांव निवासी राहुल सिंह अपनी 35 वर्षीय पत्नी पूर्णिमा देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र जोनिहा चौराहे पर पहुंची तभी चलती बाइक से उसकी पत्नी पूर्णिमा देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!