उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के असलपुर गांव निवासी राम राज का 45 वर्षीय पुत्र रमेश जो ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति घर से अपना रिक्शा लेकर सवारी की तलाश में निकला था। तभी गाजीपुर कस्बे में उसका रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसका इलाज के लिए गाजीपुर सीएससी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share