उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के सिठौरा गांव में घर के समीप स्थित लगे ट्यूबवेल के पंखे में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आकर किसान की दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मैके पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिठौरा गांव निवासी राज बहादुर सिंह का 53 वर्षीय पुत्र देव शरण घर के समीप लगे ट्यूबवेल को चालू कर रहा था। तभी ट्यूबवेल के पंखे में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद से मृतक की पत्नी कमला देवी और दो बच्चों का रो-रो कर हाल बेहाल बना हुआ है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

