G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जोली की 12वीं वाहिनी पीएसी में शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक योगाभ्यास एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी एसपी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
योगाभ्यास सत्र में वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सेनानायक ने सभी कार्मिकों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग से न केवल शारीरिक सुदृढ़ता मिलती है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है, जिससे कार्यकुशलता में सीधा इजाफा होता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। पूरा माहौल ऊर्जावान और अनुशासित रहा। अंत में “करें योग, रहें निरोग – स्वस्थ भारत, सशक्त भारत की ओर एक कदम” के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सूबेदार सैन्य सहायक सतीश प्रजापति, पीसी कुलदीप पुष्पांकर, सहायक शिविरपाल पीसी आनंद मौर्य सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share