उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कलेक्ट्रेट महात्मा गाँधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वावधान में आगामी त्यौहार मोहर्रम को आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अधिकारियों, विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरुओं, एवं जनपद के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से कहा कि आपस में मिलजुलकर शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाये। उन्होंने थानावार की गई तैयारियों एवं पूर्व में हुई घटनाओं की भी जानकारी किया और क्या कार्यवाई की गई कि अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि ताज़िया के जुलूस निकालने वाले मार्गो का सर्वे कराते हुए और आवश्यकता अनुसार ढीले तारो, जर्जर पोलो को सही करा लिया जाय एवं जुलूस परंपरागत मार्गों से होकर निकाले व त्यौहार को परंपरागत तरीके से ही मनाए जाय। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत से कहा कि सभी तैयारियां कर ले ढीले तारों को टाइट करा दे एवं त्यौहार में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जाय। उन्होंने ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में साफ सफाई, शुद्ध पेय जल, प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट आदि समुचित व्यवस्था करने के निर्देश संबंधितों को दिए एवं ताजिया निकालने वाले मार्गो में यदि अतिक्रमण व कूड़े का ढेर है तो उसको तत्काल हटवा दिया जाय। उन्होंने कहा कि ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानक के अनुरूप हो, ताजिया बनाने वाले को भी निर्देशित कर दे कि मानक के अनुरूप बनाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था खराब करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभाग त्यौहार के दृष्टिगत पहले से तैयारियां कर ले और अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करे। उन्होंने कहा कि धर्मगुरुओं/संभ्रांत नागरिकों द्वारा जो सुझाव दिए गए है ,पर नियमानुसार कार्यवाई करते हुए अमल में लाया जाय। जिन थानों में पीस कमेटी की बैठक नहीं हुई है, को जल्द से जल्द करा ले। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं कर ली गई है और आवश्यकतानुसार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारियों से उनके क्षेत्र में कि गई तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक कर त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दे दिए गए है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) , अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, जिला पूर्ति अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष व आए हुए धर्मगुरु व संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

