G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली गाँव परगना-मुत्तौर, तहसील व जिला सदर में चकबन्दी प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान में इस ग्राम में कब्जा परिवर्तन / सीमांकन का कार्य किया जा रहा है ग्राम के कुल 3876 चकों के सापेक्ष 2007 चकों का कब्जा परिवर्तन / सीमांकन कार्य किया जा चुका है। ग्राम के कृषकों द्वारा कब्जा परिवर्तन / सीमांकन कार्य पर आपत्ति करते हुए जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबन्दी फतेहपुर के समक्ष एक ज्ञापन दिनांक-12.06.2026 को प्रस्तुत कर माँग की गयी है कि ग्राम में सर्वे न होने के कारण चक निर्माण के समय उनके पूर्वजों की कब्रें, ट्यूबवेल, बाग व आबादी भूमि आदि एक-दूसरे के चकों में स्थानान्तरित हो गयी हैं। उक्त ज्ञापन के कम में आज दिनांक-15.06.2026 को ग्राम-ललौली के ललौली इण्टर कालेज में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) / उप संचालक चकबन्दी फतेहपुर की अध्यक्षता में चकबन्दी प्राधिकारियों एवं स्टाफ की उपस्थिति में कृषकों की समस्याओं पर विचार विमर्श हेतु एक जन-चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें कृषकों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए चकबन्दी प्राधिकारियों एवं स्टाफ को निर्देशित किया गया कि ग्राम में तीन दिवस कैम्प लगाकर कृषकों की समस्याओं को अभिलिखित / आपत्ति प्राप्त कर उनकी सम्यक जाँच कर चकबन्दी / सीमांकन सम्बन्धी कार्य संचालित किया जाय।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share