G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में उपयोग आलाकत्ल लोहे की रॉड/सब्बल बरामद किया गया।।वादिनी गुलाबी देवी पत्नी स्व० तक्की लाल सोनकर, निवासी ग्राम अंगदपुर, थाना जाफरगंज द्वारा थाना पर तहरीरी सूचना दी गई कि दिनांक 10.06.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे उनके पति तक्की लाल सोनकर पुत्र स्व० लक्ष्मण सोनकर, उम्र लगभग 64 वर्ष, भोजन करने के उपरांत गाँव के किनारे स्थित अपने मकान पर सोने हेतु गए थे। दिनांक 11.06.2026 को प्रातःकाल उनके जेठ प्रहलाद सोनकर द्वारा देखने पर तक्की लाल सोनकर मृत अवस्था में पाए गए तथा उनके चेहरे पर चोट के निशान एवं खून लगा हुआ था। वादिनी द्वारा रामखेलावन पुत्र स्व० सुखनन्दन, बरमबली पुत्र स्व० सुखनन्दन, अंकित पुत्र रामखेलावन, धीरेन्द्र पुत्र बरमबली, शिवमोहन पुत्र रामकुमार एवं रानी देवी पत्नी रामखेलावन, निवासीगण ग्राम अंगदपुर, थाना जाफरगंज को नामजद करते हुए आरोप लगाया गया कि सभी से उसका भूमि संबंधी विवाद चल रहा है तथा घटना के दिन न्यायालय में भी विवाद की तारीख नियत थी। रंजिश के कारण वादिनी द्वारा अपने पति की हत्या किए जाने का संदेह व्यक्त किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जाफरगंज पर मु0अ0सं0 104/2026 धारा 191(2)/191(3)/103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधीक्षक जाफरगंज के नेतृत्व में थाना जाफरगंज पुलिस द्वारा दिनांक 15.06.2026 को मु0अ0सं0 104/2026 धारा 191(2)/191(3)/103(1) बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाई में नामित वांछित आरोपी रामखेलावन पुत्र स्व० सुखनन्दन सोनकर निवासी ग्राम अंगदपुर थाना जाफरगंज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार रामखेलावन से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके एवं मृतक तक्की लाल सोनकर के मध्य पैतृक पट्टे की भूमि को लेकर पुराना विवाद एवं मुकदमेबाजी चल रही है तथा दोनों पक्ष न्यायालय में तारीखों पर उपस्थित होते हैं। उक्त भूमि उसके पिता के नाम आवंटित थी, जिसे अस्थायी रूप से पशु बांधने हेतु मृतक के परिवार को दिया गया था। किन्तु बाद में विपक्षीगण द्वारा उस पर कब्जा कर लिया गया तथा प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद उसे खाली नहीं किया।
इसी तरह की और खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें या हमको फेसबुक व गूगल पर zishannews.in सर्च करें

By

Share
Share