उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार उसके कब्जे से घटना में उपयोग कुल्हाड़ी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में दिनांक 15.06.2026 को थाना मलवां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 121/2026 धारा 109/115(2)/352/351(2) बीएनएस व 3(1)द/3(1)ध/3(2)5क व 3(2)5 एससी/ एसटी एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी थाना क्षेत्र के पनई इनायतपुर गाँव निवासी सफर अली उर्फ गुत्थे के 21 वर्षीय पुत्र नवाई उर्फ इमरान को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share