उत्तर प्रदेश बांदा जनपद की चंद्रावल नदी फिर निगल गई मासूम जिंदगियां। सोमवार को जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी कला गांव के पास नहाने गए 3 किशोर गहरे पानी में डूब गए। हादसे में सगे भाई-बहन समेत 3 की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस के मुताबिक, सदर क्षेत्र के सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि दोपहर के समय गौरी कला गांव के रामशंकर विश्वकर्मा की बेटी माधुरी उम्र 14 और उसका छोटा भाई अंशु उम्र 10 वर्ष, अपने रिश्तेदार घाटमपुर, कानपुर नगर निवासी पंकज के बेटे प्रतीक उम्र 13 वर्ष के साथ चंद्रावल नदी में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और तेज बहाव में डूबने लगे। शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद माधुरी और अंशु के घर में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रतीक के परिजन भी कानपुर से आते ही बेसुध हो गए। पूरे गौरी कला गांव में मातम का माहौल है। बारिश के मौसम में नदियों का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ जाता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बच्चे बिना बड़ों के नदी-तालाब में न नहाएं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!