उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड चौफेरवा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक साइकिल सवार किशोर को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे तभी प्राइवेट एम्बुलेन्स चालक उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गाँव निवासी अली का 14 वर्षीय पुत्र तौफीक साइकिल पर सवार हो कर घर से किसी काम शहर आ रहा था। जब व सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर स्थित चौफेरवा गाँव के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर पटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश सिंह व पायलट मनोज कुमार ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी प्राइवेट एंबुलेंस चालक जिला अस्पताल कर्मचारियों से सांठ गांठ और घायल के परिजनों को गुमराह कर घायल किशोर तौफीक को शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!