G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र और बांदा जनपद के बॉडर पर डम्पर और ट्रैक्टर की भिड़न्त हो गई। जिसमें डम्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के पैइनसा थाना क्षेत्र के बाले का पुरवा गांव निवासी स्वर्गीय मिश्री लाल का 25 वर्षीय पुत्र राम सागर जो डम्पर चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह डम्पर लेकर मोरंग खदान से मोरंग लोड करने गया था। तभी ललौली थाना क्षेत्र के दादों पूल के समीप बांदा जनपद के बॉडर पर ट्रैक्टर से डम्पर की भिड़ंत हो गई। जिसमें डम्पर चालक राम सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्तर पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share