G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव में कुएँ की जगत पर लगी काई पर पैर फिसलने से युवक कुएं में गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कुएँ से बाहर निकाल कर घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बसु का पुरवा गांव निवासी मंगर का 30 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र थाना क्षेत्र सैदपूरा गांव अपनी बहन के घर गया था। वहां घर के समीप स्थित कुएँ की जगत पर चढ़कर टहलने लगा। तभी जगत लगी काई पर उसका पैर पड़ा और वह फिसल कर कुएं में जा गिरा। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो ग्रामीणों की मदद से उसको कुएँ से बाहर निकाल कर इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी सूरज कुमार और पायलट रोहित के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share