उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कलाना गांव के समीप शौचक्रिया के लिए जा रहे पुजारी को अज्ञात चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे पुजारी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घटना स्थल पर पहुंचकर उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कलाना गांव निवासी स्वर्गीय देवी चरण का 70 वर्षीय पुत्र रघुनाथ जो गांव में स्थित दुर्गा मंदिर में काफी समय से पुजारी है। बीती रात वह शौचक्रिया करने के लिए निकला तभी रोड से गुजरा तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन उसको टककर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से पुजारी रघुनाथ रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर उसको इलाज के लिए बिन्दकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही घायल के साथ अस्पताल में मौजूद उसकी बहु रामकांती ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share