G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील चौराहे के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारते हुए निकल गया। ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार पिता पुत्र दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पुत्र को घर जाने की सलाह देते हुए पिता को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गडरियन पुरवा गांव निवासी स्वर्गीय मंगली का 65 वर्षीय पुत्र रामनाथ पाल अपने 21 वर्षीय पुत्र जितेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव गांव गया था। वहां से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील चौराहे के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार पिता पुत्र दोनों घायल हो गए। घटना की सुचना घायलो के परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पुत्र जितेंद्र को घर जाने की सलाह देते हुए पिता रामनाथ को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही घायल के साथ अस्पताल में मौजूद उसकी पत्नी रामरति ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share