उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के।किशनुपर थाना क्षेत्र के नरैनी गाँव में बीती रात परिवारिक कलह के चलते युवती ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनकारी के अनुसार नरैनी गांव निवासी राजेन्द्र पासवान की 20 वर्षीय पत्नी निशा देवी ने परिवारिक कलह के चलते सोमवार की रात घर अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जब परिजनों की नजर फांसी के फन्दे पर लटकते उसके शव पर पडी तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share