G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अल्लीपुर जोधा सिंह आठ्या मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस इंटर्नशिप स्टाइपेंड को वर्तमान ₹12,000 प्रतिमाह (लगभग ₹400 प्रतिदिन) से बढ़ाकर सम्मानजनक ₹30,000 प्रतिमाह किए जाने हेतु प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक दिए गए ज्ञापन में मांग की है है। जिसमे कहा गया कि प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न्स एवं छात्र, आपका ध्यान एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। वर्तमान में प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न्स को लगभग ₹12,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाता है, जो प्रतिदिन मात्र ₹400 के बराबर है। यह राशि देश के अनेक राज्यों की तुलना में काफी कम है तथा वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में सम्मान जनक जीवनयापन के लिए अपर्याप्त है। एमबीबीएस की 4.5 वर्ष की कठिन एवं निरंतर अध्ययनशील यात्रा पूर्ण करने के पश्चात इंटर्नशिप का एक वर्ष चिकित्सा प्रशिक्षण का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। इस दौरान इंटर्न्स अस्पतालों में वार्ड ड्यूटी, इमरजेंसी सेवाएं, नाइट ड्यूटी, मरीजों की निगरानी, विभिन्न चिकित्सकीय प्रक्रियाओं में सहायता तथा अस्पताल के दैनिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। अनेक अवसरों पर कार्यावधिसामान्य कार्यालय समय से कहीं अधिक होती है और स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में ₹12,000 प्रतिमाह की राशि से आवास, भोजन, परिवहन, अध्ययन सामग्री, इंटरनेट, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा अन्य आवश्यक खर्चों का वहन करना अत्यंत कठिन हो गया है। परिणाम स्वरूप अधिकांश इंटर्न्स को अपनी बुनियादी आवश्यकताओं के लिए भी अपने माता-पिता पर निर्भर रहना पड़ता है, जबकि वे 4.5 वर्षों की कठिन चिकित्सा शिक्षा पूर्ण कर चुके होते हैं और अस्पतालों में प्रतिदिन मरीजों की सेवा कर रहे होते हैं। चिकित्सा शिक्षा के इस चरण में भी आर्थिक रूप से परिवार पर निर्भर रहना हम सभी के लिए एक बड़ी चुनौती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अनेक छात्रहितैषी एवं जनहितकारी निर्णय लिए गए हैं। अतः आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए एमबीबीएस इंटर्न स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह करने की कृपा करें। आपका यह निर्णय हजारों इंटर्न्स एवं उनके परिवारों को आर्थिक राहत प्रदान करेगा, भावी चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाएगा तथा प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share