उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा क्षेत्र में बीते 12.06.2026 को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। कोतवाली क्षेत्र के प्रधान ढाबा के आगे, ओवर ब्रिज के लिंक रोड पर शव मिला था। मृतिका की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए जनता से मदद मांगी है। पहचान करने वाले को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा ₹25,000 का इनाम दिया जाएगा। मृतिका का हुलिया रंग गेहुआं से सांवला, कद-काठी मध्यम जिस्म, उम्र लगभग 35 वर्ष, मृतिका का पहनावा इस प्रकार है मरून रंग का सूट-कुर्ता जिसपर सफेद कढ़ाई, हाथों में हरे रंग की कांच की चूड़ियां, कान में पीली धातु के टॉप्स, पैरों में स्लिपर पहने हुए, शव के पास लाल रंग की स्काईअल्ट्रा कंपनी की चप्पल मिली
पुलिस ने AI की मदद से मृतका का संभावित चेहरा भी जारी किया है, ताकि पहचान आसान हो सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!