उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले साइबर क्राइम पुलिस द्वारा साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को 203,687/- रूपये की धनराशि पुनः उनके बैंक खातों में वापस कराया गया। साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अपराध के निकट पर्यवेक्षण में एनसीआरपी पोर्टल एवं पीड़ितों द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच के अनुक्रम में जन0 साइबर सेल, जनपद टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये शिकायतकर्ताओं की धनराशि उनके खाते में पुनः वापस कराया गया। शिकायतकर्ताओं द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों व जन0 साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। आवेदक सुशील सिंह निवासी अजरौली थाना धाता से ईंट ऑर्डर की अग्रिम धनराशि भेजने के नाम पर 24,999/- रुपये की साइबर धोखाधड़ी कर ली गयी थी। आवेदक द्वारा अपने साथ हुई साइबर धोखाधड़ी की जानकारी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर जनपदीय साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए एमआरएम पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी खाता धारक की तस्दीक एवं सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप सम्पूर्ण धनराशि 24,999/- रुपये को सुरक्षित रूप से आवेदक के बैंक खाते में वापस करा दिया गया। आवेदक विनय कुमार शर्मा पुत्र जगन्नाथ निवासी गढ़ीवा सदर कोतवाली के मोबाइल हैक होने के उपरान्त उनके खाते से UPI के माध्यम से 48,457/- रुपये की धोखाधड़ीपूर्ण निकासी कर ली गई थी। आवेदक द्वारा अपने साथ हुई साइबर धोखाधड़ी की जानकारी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत प्राप्त होने पर कोतवाली नगर साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए सम्बन्धित बैंक एवं अन्य सम्बद्ध पक्षों से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप सम्पूर्ण धनराशि 48,457/- रुपये को सुरक्षित रूप से पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिया गया। आवेदक हिमांशु निवासी ग्राम सिनिया थाना जहानाबाद के बैंक खाते से उनकी जानकारी के बिना 7,000/- रुपये की धनराशि कट गयी थी। आवेदक द्वारा साइबर धोखाधड़ी की जानकारी होने पर शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत प्राप्त होने पर जनपदीय साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक/वॉलेट से पत्राचार कर समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप सम्पूर्ण धनराशि 7,000/- रुपये को सुरक्षित रूप से पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिया गया। आवेदक मनोज कुमार निवासी थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर द्वारा गलत ट्रांजेक्शन कर देने के उपरान्त लाभार्थी खाता धारक द्वारा धनराशि वापस न किये जाने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। शिकायत प्राप्त होने पर जनपदीय साइबर सेल टीम द्वारा एमआरएम पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक एवं लाभार्थी खाताधारक से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप सम्पूर्ण धनराशि 10,000/- रुपये को सुरक्षित रूप से पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिया गया। आवेदक बादशाह निवासी अमरजई सदर कोतवाली को एक कॉल प्राप्त होने के दौरान त्रुटिवश 10,000/- रुपये की धनराशि ट्रांसफर हो गयी थी। धनराशि वापस करने हेतु कहे जाने पर लाभार्थी खाताधारक द्वारा धनराशि वापस न किये जाने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। शिकायत प्राप्त होने पर जनपदीय साइबर सेल टीम द्वारा एमआरएम पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्यवाई करते हुए सम्बन्धित बैंक एवं लाभार्थी खाताधारक से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप सम्पूर्ण धनराशि 10,000/- रुपये को सुरक्षित रूप से पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिया गया।आवेदक वेदऋषि पुत्र संजय वर्मा निवासी ग्राम नसेनिया थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मित्र के नाम पर विश्वास में लेकर 19,700/- रुपये की साइबर धोखाधड़ी कर ली गयी थी। आवेदक द्वारा इस सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए न्यायालय के आदेश के क्रम में सम्बन्धित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 19,700/- रुपये की धनराशि सुरक्षित रूप से शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दी गयी। आवेदक विद्या भूषण मिश्रा पुत्र स्व० सम्पत लाल मिश्रा निवासी आवास विकास कालोनी सदर कोतवाली के व्हाट्सएप पर कॉल कर उनका मोबाइल हैक कर लिया गया था, जिसके उपरान्त उनके क्रेडिट कार्ड से 72,496/- रुपये की धनराशि का अनधिकृत ट्रांजेक्शन कर लिया गया। आवेदक द्वारा इस सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत पर त्वरित कार्यवाई करते हुए लाभार्थी संस्थानों से की गयी शॉपिंग को निरस्त कराया गया तथा न्यायालय के आदेश के क्रम में रिलायंस डिजिटल एवं जोमैटो से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप सम्पूर्ण धनराशि 72,496/- रुपये को सुरक्षित रूप से शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दिया गया। आवेदक रामकिशोर पुत्र छेदुवा निवासी अकबरपुर चौराई थाना हथगांव जनपद फतेहपुर से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को उनका रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेते हुए 11,035/- रुपये की साइबर धोखाधड़ी कर ली गयी थी। आवेदक द्वारा इस सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत पर कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि लाभार्थी खाताधारक के खाते में उक्त धनराशि अज्ञात स्रोत से प्राप्त हुई थी, जिसके फलस्वरूप लाभार्थी खाताधारक द्वारा स्वयं ही 11,035/- रुपये की सम्पूर्ण धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस कर दी गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

