उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में एंटी भूमाफिया के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने ईओ से कहा समस्त निकायों में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे है, को अभियान चलाकर खाली कराया जाय और कब्जेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाई तय की जाय। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से कहा कि पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे है, भूमि को कब्जामुक्त कराया जाय। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी जमीनों, तालाबों को कब्जामुक्त कराया जाय। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत से कहा कहा कि अब तक कब्जामुक्त की गई जमीन की सूची एक सप्ताह में उपलब्ध कराए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!