उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के कंचनपुर मोहल्ले में पेड़ के नीचे साय में भैंस को बंधने गई महिला पर बन्दर ने हमला कर उसको घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बन्दर से महिला को मुक्त करा घटना की जानकारी उसके परिजनों को दिया। तुरन्त मौके पर पहुंचे परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाजीपुर कस्बे के कंचनपुर मोहल्ला निवासी स्व. रूद्रपाल की 60 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी अपनी भैंस को पेड़ के नीचे साय में बंधने गई थी। तभी पेड़ के ऊपर बैठे बंदर ने हमला कर उसको घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को बंदर के चंगुल से मुक्त करा घटना की जानकारी उसके परिजनों को दिया। जानकारी मिलते ही परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

