उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग ओवर ब्रिज के समीप अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार महिला चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के नन्दापुर गांव निवासी राम सजीवन का 35 वर्षीय पुत्र अपनी 55 वर्षीय माँ सम्पत देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग ओवर ब्रिज के समीप पहुंची तभी चलती बाइक से उसकी माँ सम्पत देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में पुत्र जितेंद्र ने अपनी माँ को इलाज के लिए ई-रिक्शे पर सवार कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

