उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के लालौली थाना क्षेत्र के अढावल गांव के समीप बाईकों की भिड़न्त में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अढावल गांव निवासी राजेश का 22 वर्षीय पुत्र शनी बाइक पर सवार होकर घर से किसी कम के लिए निकला था। तभी गांव के समीप दुसरे बाइक सवार से उसकी जोरदार भिड़न्त हो गई। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे थे तभी दुसरे बाइक सवार के परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

