उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के लालौली थाना क्षेत्र के कस्बे में लगी बाजार में महिला सब्जी खरीदने गई थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बे की बाजार मोहल्ला निवासी राकेश कुमार की 45 वर्षीय पत्नी शांति देवी मोहल्ले में लगी बाजार में सब्जी खरीदने गई थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से शांति देवी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

