उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बाइक सवार को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक व सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटना की सूचना घायलो के परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन घायलो को रेफर करा अपने साथ लेकर चले आए। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के पमरौली गांव निवासी खेलावन का 25 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार गांव निवासी नारायन का 16 वर्षीय पुत्र शिव भवन दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी कम के लिए बांदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र के काजी टोला गांव गए थे। तभी वहाँ पिकअप ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। पिकअप की टक्कर से बाइक पर सवार दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे। तभी घटना की सूचना पर पहुंचे घायलों के परिजन उनको रेफर करा अपने प्राइवेट वाहन से फतेहपुर जिला अस्पताल लेकर चले आए। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे तभी शिव भवन के परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

