उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के समीप बीती रात रोड़ किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रही डीसीएम जा घुसा जिसमें चालक की मौके में पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जनपद के देहात कोतवाली गांव समोहगरा निवासी शिवनाथ का 40 वर्षीय पुत्र विजय कुमार डीसीएम चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताते है की खाली डीसीएम लेकर जा रहा था। तभी अल्लीपुर ओवरब्रिज किनारे खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम लेकर घुस गया। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share