उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत अपनी बुआ के घर आये किशोर बुधवार की सुबह यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी मे डूब गया। परिजन ने बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के अमलोखर गांव निवासी लालमनी का 12 वर्षीय पुत्र प्रिन्स अपनी बुआ सविता पत्नी अनन्त निवासी गिरधारीपुर गाँव थाना किशनपुर आया था। बताया जा रहा है कि आज सुबह लगभग सात बजे वह अपने कुछ साथियों के साथ पास में स्थित यमुना नदी में नहाने चला गया। तभी नहाते समय वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। साथ में आये बच्चो ने घर जाकर बताया तो परिजन मौके पर पहुंचे लगभग 2 घन्टे के बाद प्रिन्स का शव बाहर निकाला गया। तभी घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share