उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की हथगांम पुलिस द्वारा भैंस चोरी की घटना का खुलाशा करते हुये घटना में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 05 राशि भैंस व 01 राशि पड़वा एवं घटना में उपयोग लोडर बरामद को बरामद कर लिया। वादिनी आरती देवी पत्नी संजय लोधी निवासी कूड़ा करनई (अदलीपुर) थाना हथगांम द्वारा थाना हथगांव पर तहरीरी सूचना दी गयी, जिसमें बताया गया कि दिनांक 19/20.05.2026 की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा वादिनी के घर के बाहर बँधी भैंस को चोरी कर ले गये। उक्त तहरीर के आधार पर हथगांम थाने पर मु0अ0सं0-102/2026 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपाधीक्षक थरियांव के नेतृत्व में पंजीकृत उपरोक्त अभियोग मु0अ0सं0 102/26 धारा 303 (2) बीएनएस की विवेचनात्मक कार्यवाई एवं प्रभावी पतारसी सुरागरसी के परिणाम स्वरुप मुखबिर की सूचना पर हथगांम थाना पुलिस द्वार थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम दुदौली में प्राइमरी विद्यालय के पास से थाना क्षेत्र के जलालपुर मजरे दुदौली गाँव निवासी स्व० नसीर अहमद के 22 वर्षीय पुत्र मो० हबीब उसके 27 वर्षीय भाई नसीम, थाना क्षेत्र के बनियापुर मजरे गौरी गांव निवासी मजीद के 29 वर्षीय पुत्र गुलाम मुस्तफा थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गाँव निवासी मो० अस्लम के 20 वर्षीय पुत्र आजिम खान को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से थाना हथगांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 102/26 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित भैंस के आलावा 04 राशि भैंस व 01 राशि पड़वा, 01 लोडर बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपीयो ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उनके द्वारा बताया गया कि उनके साथ 1. कामरान पुत्र बहू निवासी जलालपुर मजरे दुदौली थाना हथगांम व चक्रधर अवस्थी उर्फ राम पुत्र विनोद अवस्थी निवासी तहिरापुर थाना हथगांम भी सम्मिलित थे, जो मौके से पुलिस को देखकर फरार हो गये। आरोपियों ने बताया कि दिनांक 19/20.05.2026 की रात्रि में उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम कूड़ा करनई से एक भैंस चोरी की थी, जिसे लोडर वाहन में लादकर ग्राम तहिरापुर के गंगा कटरी क्षेत्र में छिपाकर रखा गया था। आगे बताया कि वे विभिन्न गांवों, गंगा कटरी क्षेत्र तथा गंगा पार जनपद रायबरेली में घूमकर भैंसों की रेकी करते थे तथा मौका मिलने पर भैंसों को चोरी कर गंगा कटरी क्षेत्र में इकट्ठा करते थे। जब 4-5 भैंसें एकत्र हो जाती थीं, तब उन्हें लोडर वाहन में लादकर उन्नाव अथवा अन्य जनपदों में बेच देते थे तथा प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

