उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर उपखंड अधिकारी /विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय सुदामा प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय असोथर के अंतर्गत स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हसवा की 33 केवी विद्युत लाइन से टेप होकर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र लतीफपुर सांडा को विद्युत आपूर्ति की जाती है। लतीफपुर सांडा उपकेंद्र के लिए पृथक 33 केवी विद्युत लाइन उपलब्ध कराने हेतु 132 केवी पारेषण विद्युत उपकेंद्र बेरागढ़ीवा, हुसैनगंज से नहर तक (लगभग 1 किलोमीटर) नई 33 केवी विद्युत लाइन का निर्माण कार्य किया जाएगा। उक्त निर्माण कार्य के कारण दिनांक 18 जून 2026 से 25 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हसवा एवं लतीफपुर सांडा से पोषित समस्त ग्रामीण एवं कृषि उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी सुदामा प्रसाद ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि इस अवधि के दौरान असुविधा के लिए सहयोग एवं धैर्य बनाए रखें। साथ ही राष्ट्रीय हित में विद्युत ऊर्जा के संरक्षण एवं बिजली की बचत में अपना सहयोग प्रदान करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

